सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बारिश पर आस्था भारी, धूं-धूं कर जला रावण

श्रीराम और रावण युद्ध देखने को उमड़ी आस्था  

बारिश से हुई परेशानी, फिर भी मेले में उमड़ी जनता 

आजमगढ़। जिले में हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया गया। हालांकि बारिश के चलते पर्व में थोड़ी खलल जरूर पड़ी। लेकिन बारिश पर आस्था भारी पड़ी। शाम को हुई बारिश के कारण रावण पुतला दहन को लेकर आयोजकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुरानी कोतवाली और पुरानी सब्जी मंडी पर रावण का पुतला भींग गया, जिसे जलाने के लिए पेट्रोल का सहारा लेना पड़ा।बरहाल किसी तरह परंपरा निभाते हुए श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया, रावण का पुतला चलते ही पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं बारिश के चलते नगर के  पुरानी सब्जी से लेकर लाल‌डिग्गी तक सड़क के गड्ढ़ों में पानी भर जाने से लोगों को काफी  परेशानी का सामना करना पड़ा। 

दशहरे के मौके पर जिले में शाम को जमकर बारिश हुई। सुबह से ही रूक-रूक कर हो रही हल्की बारिश से तो मौसम खुशगवार हो गया था। लेकिन वहीं बारिश के चलते दुर्गा पूजा के समापन और रावण दहन के कार्यक्रमों पर असर दिखाई दिया। रावण का पुतला गीला होने से उसके दहन में भी परेशानी हुई। पुरानी कोतवाली और पुरानी सब्जी मंडी पर आयोजकों ने किसी प्रकार पेट्रोल आदि से किसी तरह से परंपरा का निर्वहन किया।


पुरानी सब्जी मंडी और पुरानी कोतवाली पर श्रीराम और रावण के युद्ध के बाद पुतला दहन हुआ। बाद में श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रही। शाम को कुछ देर के लिए हुई बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढ़ों में पानी भर गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को अचानक बारिश के चलते सबसे ज्यादा नुकसान पटरियों पर दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को हुआ। भीड़ होने के बाद भी दुकानों पर खरीदार कम दिखे। 



 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं