सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़ सहित आठ शहरों के लिए शुरू होगी सस्ती उड़ान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गुरुग्राम की विमानन कंपनी को दिया लाइसेंस

आजमगढ़। यूपी की योगी सरकार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम अन्तर्गत सस्ती उड़ान सेवा का लाभ आम आदमी को देने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। जल्द ही यूपी के आठ शहरों के लिए सस्ती उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए गुरुग्राम की विमानन कंपनी को लाइसेंस दिया है। अब उड़ानों का शेड्यूल जारी होगा। कंपनी 19 सीटर विमान उड़ाएगी। लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आजमगढ़ एयरपोर्ट के चालू होने की संभावना बढ़ गई है।

  केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत इनका किराया आम आदमी को ध्यान में रखकर तय होगा। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के महाप्रबंधक के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कंपनी को भेजे स्वीकृति पत्र के अनुसार लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, म्यूरपुर कोरबा, मुरादाबाद, श्रावस्ती के बीच उड़ानें शुरू होंगी। गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट से एक उड़ान बठिंडा की होगी। कुल 15 नियमित उड़ानें छोटे-बड़े शहरों के बीच सम्पर्क का जरिया बनेंगी। आरसीएस योजना के अन्तर्गत छोटे शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य है। इसपर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। सरकार को पूर्व में कुछ विमानन कंपनियों ने निराश किया है। इसलिए इसबार सरकार हर कदम सोचकर उठा रही है। नए अनुबंध के तहत लखनऊ से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ, चित्रकूट से प्रयागराज, प्रयागराज चित्रकूट, अलीगढ़ से कानपुर, कानपुर से अलीगढ़, लखनऊ से मुरादाबाद, मुरादाबाद से लखनऊ, चित्रकूट से वाराणसी, वाराणसी से चित्रकूट, चित्रकूट से लखनऊ, लखनऊ से चित्रकूट, लखनऊ से आजमगढ़, आजमगढ़ से लखनऊ, श्रावस्ती से वाराणसी, वाराणसी से श्रावस्ती, चित्रकूट से कानपुर, कानपुर से चित्रकूट, लखनऊ से म्यूरपुर कोरबा, म्यूरपुर कोरबा से लखनऊ, प्रयागराज से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ, कानपुर से श्रावस्ती, श्रावस्ती से कानपुर, कानपुर से मुरादाबाद, मुरादाबाद से कानपुर, हिंडन से बठिंडा पंजाब, वापस हिंडन के लिए सेवाएं शुरू होंगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं