सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video : रानी की सराय मेला में तार में स्पार्किंग से पंडाल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नहीं उठा बिजली विभाग के अधिकारियों का फोन, लोगों में गुस्सा

मेला से पूर्व पुलिस ने बिजली विभाग को तार बदलने को लिखा था  पत्र

रानी की सराय। कस्बा के स्टेशन मोड़ पर प्रभात तरूण संघ की ओर से स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडाल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तार में स्प‌ार्किंग से आग पकड़ ली। लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारियों को बिजली काटने के लिए फोन किया। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। फिर लोगों ने जिला मुख्यालय पर किसी बड़े अधिकारी को फोन किया तब जाकर बिजली कटी। इस बीच लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। यहां बता दें कि मेला शुरू होने से पूर्व थाना प्रभारी बिजली विभाग को कस्बा में लगे जर्जर तारों को बदलने के लिए पत्र भी लिखा था। लेकिन विभाग ने इसकी अनदेखी की। संयोग ही रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

बताते चलें कि रानी की सराय कस्बा में शुक्रवार को मेला लगना था। लेकिन शाम को अचानक भारी बारिश के चलते मेला स्थगित करना पड़ा था। इस क्रम में  समितियों ने बैठक कर शनिवार को मेले का आयोजन का निर्णय लिया था। शनिवार को अपने समयानुसार मेला शुरू हुआ। गाजे-बाजे के साथ ‌कस्बे में श्रीराम की झांकी निकाली गई। रावण दहन के बाद चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे थे। इसके बाद पंडालों में मां के दर्शन को लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मेला परवान चढ़ ही रहा था कि तभी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास प्रभात तरूण संघ के पंडाल के ऊपर से गुजरे तार में शार्ट-सर्किट होने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि तारों में स्पा‌र्किंग के चलते निकली चिंगारी से पंडाल के हिस्से में आग पकड़ ली। लोगों ने बिजली काटने के लिए विभाग के कर्मचारियों से लगाए अ‌धिकारियों को फोन मिलाना शुरू किया। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। लोगों ने तत्काल जिला मुख्यालय पर किसी बड़े अधिका‌री को फोन मिलाया, तब जाकर बिजली कटी। इस बीच मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह मेला क्षेत्र में मची अफरा-तफरी को शांत कराया। तार टूटने की घटना के बाद भी बिजली विभाग के किसी जिम्मेदार के न पहुंचने के चलते बिजली कटी रही। जिससे मेला क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। इससे गुस्साए लोग फतेहनगर स्थित सब स्टेशन पर पहुंच कर प्रदर्शन भी किए। 



 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं