सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बच्चे के पेट में घुसी सात फिट की सरिया, चिकित्सकोें ने बचाई जिंदगी

आजमगढ़। कहते हैं कि जिसे ऊपर वाला बचाये उसे कोई मार नहीं नहीं सकता। कुछ ऐसा ही मऊ जिले के रानीपुर निवासी श्याम कुमार के पांच वर्षीय बेटे प्रांजल के साथ हुआ है। प्रांजल छत पर खेलते समय नीचे गिरा तो बगल के घर में बीम के लिए छोड़ी गई सरिया में धंस गया। करीब सात फीट लंबी सरिया उसके पेट के आरपार हो गई। बेहोश होने के कारण वह सरिया में फंस कर वह काफी देर तक झूलता रहा। वहां से गुुजर रही एक पड़ोसी महिला की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। परिजनों के साथ लोग मौके पर पहुंचे तो गैस कटर से सरिया काट बच्चे को बीएचयू ले गए। वहां चिकित्सकों ने एडवांस वेसेल सीलर मशीन से आपरेशन कर बच्चे की जिंदगी बचा ली। बताते हैं कि रानीपुर निवासी श्याम कुमार का पांच वर्षीय पुत्र प्रांजल छत पर खेल रहा था। खेलते हुए वह कब छत से गिर गया किसी को पता नहीं चला। प्रांजल छत से गिरा तो पड़ोस में बनी बीम में फंस गया। बीम की सात फीट लंबी सरिया उसके पेट के आरपार हो गई। वह बेहोशी की हालत में सरिया पर झूलता रहा। वहां से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाकर पास पड़ोस के लोगों को बुला लिया। इसके बाद परिवार के लोग गैस कटर की मदद से सरिया काटकर उसे नीचे उतारे। फिर सरिया को छोटा किया गया। इसके बाद लोग बच्चे को लेकर बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां प्रो. सौरभ सिंह के निर्देश पर रेड एरिया में तत्काल उपचार शुरू किया गया। साथ ही बाल शल्य विभाग के अध्यक्ष डा. वैभव पांडेय को सूचना दी गई। चिकित्सकों व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तत्परता से बच्चे को मात्र एक घंटे में ही करीब साढ़े 10 बजे ओटी में शिफ्ट किया गया। बच्चा बेहोश था और उसकी पल्स व बीपी ठीक नहीं थी। स्थिति में सुधार आने पर लगातार दो घंटे तक आपरेशन किया गया।डा. वैभव पांडेय ने बताया कि यहां की ओटी में उपलब्ध एडवांस वेसेल सीलर मशीन बच्चे की जान बचाने में काफी मददगार हुई। कारण कि इस मशीन से कम समय में बिना अधिक खून बहाव के ही बेहतर आपरेशन संभव हुआ। आपरेशन के लिए दवाएं, उपकरण या अन्य सामग्री व पैसा जमा कराने के झंझट व भाग दौड़ नहीं करनी पड़ी। इस आपरेशन में डा. सुनील, डा. रजत, डा. सेठ, डा. मंजरी मिश्रा, डा. आमीर, डा. अनुईया आदि शामिल थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं