सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जीडी ग्लोबल स्कूल में शुरू हुआ एनसीसी शिविर

विभिन्न जिले के 500 बच्चे कर रहे प्रतिभाग

आजमगढ़। नगर के करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल परिसर में सोमवार को एनसीसी का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा और विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी शैलेंद्र व एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु विरमानी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय एवं उपप्रधानाचार्या मधु पाठक ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने आशीर्वचन से बच्चों को प्रेरित किय। 

विद्यालय की निदेशिका एवं प्रबंधक ने भी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। यह कार्यक्रम विद्यालय को एनसीसी से संबद्ध किए जाने के उपलक्ष्य में उद्घाटन सत्र के रूप में हुआ। इसके साथ ही एनसीसी के शिविर का भी उद्घाटन हुआ। जिसमें पूर्वांचल के मऊ, वाराणसी, आज़मगढ़ सहित अन्य जिलों से 500 से अधिक कैडेट शामि हैं। यह शिविर 9 अक्टूबर तक अनवरत चलता रहेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हमारा विद्यालय शहर का ऐसा पहला विद्यालय है जिसे एनसीसी की 99वीं बटालियन से संबंध किया गया है। इससे बच्चों को आगे के कैरियर में भी वरीयता प्राप्त होगी। विभिन्न सरकारी नौकरियों एवं उच्च शिक्षा में  प्रवेश के लिए पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक वरीयता भी दी जाती है। 

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं