सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एसडीएम ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

मेंहनगर। शारदीय नवरात्र पर आकर्षक बनाए गए पूजा पंडाल के सुरक्षा व्यवस्था को मंगलवार को उपजिलाधिकारी संत रंजन व थाना प्रभारी बसंत लाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों में  अग्निसुरक्षा व्यवस्था को देखा। कमेटी के लोगों को निर्देश दिया कि दो फायर एक्सटींग्यूसर सदैव कार्यशील दशा में बनाए रखें। पंडाल में निकास एवं प्रवेश द्वार पर 200 लीटर क्षमता के पानी के ड्रम अवश्य रखा जाय। बालू तथा पानी से भरा फायर बकेट मय स्टैण्ड से बनाये रखें। किसी सुरक्षित स्थान पर 10 घनफिट बालू की व्यवस्था भी रखें। साथ ही  बालू स्टाक के पास एक बेल्चा भी रखें। इसके अलावा जगह-जगह पर धुम्रपान निषेध का बैनर लगाए।  उक्त आदेश का पालन न करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं