सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: नगर निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति, सौंपी गई जिम्मेदारियां

वर्षो से जनता के साथ हो रहा धोखाः समाजसेवी गोविंद दूबे

आजमगढ़। नगर के श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजसेवी और अभिभावक महासंघ के महासचिव गोव‌िंद दूबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गोविंद ने समर्थकों के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी।

 उन्होंने कहा कि पूर्व में जो भी नपा का अध्यक्ष हुआ, उसने जनता के साथ धोखा ही किया। नगरपालिका क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई विशेष कार्य नहीं किया गया। शहर की नालियां जाम हैं, पटिया टूटी हैं। सड़कों की दशा खराब है। दहशरा का पर्व बीत गया। लेकिन सड़कों का निर्माण नहीं हो सका। दशहरा के दिन जोरदार बारिश से जाम नालियों का पानी सड़क पर जमा हो गया। यही नहीं सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, मेला देखने निकले लोग उसमें गिरे। कपड़े खराब हो गए, बिना मेला देखे वापस घर लौट गए। शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है, कहीं कोई प‌ार्किंग नहीं है। जिससे आए दिन पुलिस और यातायात विभाग लोगों को परेशान करती है। इसके अलावा कई तमाम समस्या हैं। जिनका‌ निराकरण नगरपालिका नहीं कर पाई। अब समय आ गया है बदलाव का। उन्होंने सदस्यों से कहा कि समय कम है, तैयारियों को तेज करिए। लोगों से मिलिए, उनकी समस्या सुनिए , यदि संभव हो तो उसका निस्तारण किए जाएगा। इस अवसर पर आफताब आलम, मनीष बरनवाल, विकास चतुर्वेदी, अरूण चौरसिया आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं