सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मालवाहक वाहनों का किया चालान, 20 हजार वसूले

आजमगढ़।
प्रदेश के कई जिलों में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार ने माल वाहक वाहनों पर सवारी न ढ़ोने के निर्देश दिए हैं। रोक के बावजूद भी यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसे रोकने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने पिकप, ट्रैक्टर ट्राली और डाला, डंफर के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य मकसद जिले में मालवाहक वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।

जिले के यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हुई दुर्घटनाओं के बाद शासन के निर्देश पर मालवाहक वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 34 मालवाहक वाहन जिनमें यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ढ़ोया जा रहा था का चालान किया गया है। इसके साथ ही एक पिकप जिसमें पांच सवारी और एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमें 30 लोगों को बैठाकर यात्रा कराई जा रही थी को सीज किया गया है। इसके साथ ही 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही सभी ग्रामों में आमजन को जागरुक करने के लिये जागरुकता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के दौरान जनपद के 195 गांवों में 3222 व्यक्तियों को जागरुक किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं