सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

24 अक्टूबर को हनुमान जयंती मनाई जाएगी, पढ़ें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

आजमगढ़। दीपावली के दिन ही हनुमान जयंती मनाई जाएगी। दीपावली के दिन पहले होने वाले इस पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 23 अक्टूबर से सायंकाल 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी जो 24 अक्टूबर सायंकाल 5:28 तक रहेगी उदया तिथि अनुसार 24 अक्टूबर को हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी अर्थात नरक चतुर्दशी को हनुमान जी का जन्म मेष लगन स्वाति नक्षत्र में मंगलवार को मध्यान में हुआ था, जिसे श्री हनुमान जयंती के रूप में मनाते है।

आचार्य चंदन जी ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जयंती 24 अक्टूबर को है। दिन मेें हनुमान जी के मंदिर में गुड़ चने का प्रसाद और दीपक जलाएं। लाल फूल, सिंदूर चमेली के तेल का लेप, बेसन के लडडू और बूंदी से ये शीघ्र प्रसन्न होते है। हनुमान की पूजा से जीवन में बल, बुद्धि, साहस, संकटों पर विजय, निरोगिता प्राप्त होती है और मंगल ग्रह संबंधी दोष दूर होते है। मंदिर के आचार्य ने बताया कि छोटी दीपावली को मां अंजना की कोख से हनुमान जी का जन्म हुआ था। देवादिदेव महादेव के अंश होने के साथ ही शनिदेव व वरुण देव की विशेष कृपा भी बजरंग बली के दर्शन पूजन से मिलती है। अन्नतपुरा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन का इंतजाम होगा। मंदिर के छोटे महंथ पवन उपाध्याय ने बताया कि बजरंग बली को सुबह भोग लगेगा और प्रसाद वितरण होगा। मंदिर में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां चल रही हैं। 23 अक्टूबर से शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी शुरू होगी जो 24 अक्टूबर सायंकाल 5:28 तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार 24 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को 24 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी (रूप निखारने का पर्व) के पर्व के रूप में मनाया जाएगा। रूप चतुर्दशी के दिन सूर्योदय के पूर्व उठकर तिल के तेल से मलिश करके स्नान करना चाहिए। उसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण के निमित्त दीपक जलाकर लंबी आयु और आरोग्य की प्रार्थना करें। अपनी समृद्धि हेतु प्रार्थना करें और सांयकाल महालक्ष्मी और कुबेर के निर्मित दीपक प्रज्वलित कर उनके मंत्रो का जाप करें और आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं