सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Vishwakarma Puja 2022: विश्वकर्मा पूजा कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

Vishwakarma Puja 2022: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती है। कन्या संक्रांति जब होती है जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष कन्या संक्रांति 17 सितंबर को है। इस आधार पर विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को की जाएगी। इस दिन यंत्रों और देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना के समय भगवान ब्रह्मा की मदद की थी। इन्होंने ही संसार का मानचित्र तैयार किया था। ये वास्तुकला के अद्वितीय गुरु हैं, इसलिए आज के दिन वास्तु दिवस भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर औजारों, मशीनों, उपकरणों, कलम, दवात आदि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर व्यक्ति के ऊपर भगवान विश्वकर्मा की कृपा है, तो बिजनेस में तरक्की और उन्नति जरूर मिलती है। 

(भगवान विश्वकर्मा की पूजा शुभ मुहूर्त)

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त- 17 सितंबर को सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक, दूसरा शुभ समय- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक, तीसरा शुभ समय- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक

(विश्वकर्मा पूजा पर बन रहे हैं खास योग)

इस साल विश्वकर्मा पूजा पर एक से बढ़कर एक शुभ योग बन रहे है, जिसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। इस दिन एक नहीं बल्कि 4 शुभ योग बन रहे हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

द्विपुष्कर योग - दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक

रवि योग- सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 6 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

(विश्वकर्मा पूजा 2022 पूजन विधि)

  • इस दिन प्रातकाल सभी कामों से निवृत्त होने के साथ दुकान, कारखाना, ऑफिस आदि की सफाई करके स्नान कर लें।

  • इसके बाद विश्वकर्मा पूजा का संकल्प करें।

  • अब पूजा स्थान वाली जगह कारखाने, ऑफिस आदि में एक चौकी में साफ वस्त्र बिछाकर विश्वकर्मा जी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें।

  • कलश की भी स्थापना करें। इसके लिए एक लोटे में जल भर कर उसके ऊपर आम के पत्ते रख दें। इसके बाद एक नारियल में कलावा लपेटकर ऊपर रख दें।

  • अब विश्वकर्मा जी को दही, अक्षत, फूल, धूप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, फल, रक्षा सूत्र, सुपारी, मिठाई, वस्त्र आदि अर्पित करें।

  • इसके बाद औजारों, यंत्रों, वाहन, अस्त्र-शस्त्र आदि की भी पूजा करें।

  • पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करें।

ऊँ आधार शक्तपे नम:

ऊँ कूमयि नम:

ऊँ अनन्तम नम:

ऊँ पृथिव्यै नम:।

मंत्रों का उच्चारण करने के बाद कपूर या घी के दीपक से करें।

इसके बाद हवन कर लें।

अंत में भगवान विश्वकर्मा जी से भूल चूक के लिए माफी मांगते हुए बिजनेस में तरक्की और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगे।

अंत में प्रसाद वितरित कर दें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं