सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

UP municipal election: कब तक होंगे नगर निकाय चुनाव? सामने आई तारीख, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी


लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर अभी से लोगों के मन में सवाल कौंधने लगा है। हालांकि चुनाव को लेकर अभी पूरी तरह से तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने के संकेत मिल रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त और विभागाध्यक्ष सुधा वर्मा ने इस बारे में सभी जिला अधिकारियों को जो जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभाते हैं को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि आगामी 20 सितम्बर से चार अक्तूबर तक नव सृजित/सीमा विस्तारित/उच्चीकृत नगरीय निकायों में वार्डवार वोटरों के स्थानांतरण की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक मतदान केन्द्र/स्थल पर नियुक्त बी.एल.ओ. द्वारा वार्डवार स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन और अपने से सम्बंधित मतदान स्थल के सभी वोटरों के घर-घर जाकर सत्यापन करके शुद्धि, वृद्धि या वोटर लिस्ट से मृत व अन्य राज्यों में स्थानांतरित वोटरों को हटाने का काम करेंगे। एक अन्य पत्र में आयोग की संयुक्त निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नगरीय निकायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के लिए जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और नगर निगमों को उप नगर आयुक्त के अलावा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया जाए। हर मतदान स्थल पर एक बीलएलाअे, पांच से दस बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक और पांच से आठ पर्यवेक्षक पर एक सेक्टर आफिसर बनाया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं