सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

New Delli: लावारिस कुत्ते को खाना देने वाले पर उसके टीकाकरण की भी जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा किसी को काटा तो दवा और मुआवजा भी दें

नई दिल्ली। सड़क पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों के लोगों को काटने के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जो लोग इन कुत्तों को खाना देते हैं, इनका टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं लोगों की है। ये कुत्ते अगर किसी को काटें तो उस व्यक्ति का इलाज कराना और उन्हें मुआवजा भी इन्हीं लोगों को देना चाहिए।

जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने इस गंभीर मुद्दे पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कहा, हमें इस समस्या का कोई समाधान निकालना ही होगा। जस्टिस खन्ना ने कहा, हम में से अधिकतर लोग कुत्ते पसंद करते हैं। मैं भी कुत्तों को खाना खिलाता हूं। लोग अगर चाहते हैं तो हमें उन्हें (कुत्तों की) देखभाल करने देना चाहिए लेकिन उन्हें चिह्नित किया जाना चाहिए। चिप के माध्यम से ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं।   पीठ ने कहा, लावारिस कुत्ते के मुद्दे पर तर्कसंगत समाधान खोजा जाना चाहिए। पीठ अब 28 सितंबर को इस मामले में सुनवाई करेगी। पीठ ने तब तक पक्षों को मामले में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट लावारिस कुत्तों को मारने पर विभिन्न नागरिक निकायों खासकर केरल व मुंबई में द्वारा पारित आदेशों से संबंधित मुद्दों पर याचिकाओं के समूह की सुनवाई कर रही है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड एवं अन्य ने केरल हाईकोर्ट के 2015 के एक फैसले को भी चुनौती दी है जिसमें इन कुत्तों को खत्म करने का आदेश दिया गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं