सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: अभी दो दिन और होगी झमाझम बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया आरेंज अलर्ट

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में खासी गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राजधानी के आसपास के कई ज‍िलों में बार‍िश होगी।

सुबह की ताजी धूप की जगह दो दिनों से घटाएं ले रही हैं। राजधानी के अलग-अलग जगहों पर छिटपुट से झमाझम बारिश के साथ गुरुवार को भी मौसम में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश भर में झमाझम बारिश बनी रहेगी। मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर से बंगाल की खाड़ी की ओर अग्रसर है। दो दिनों बाद बारिश में कमी आने का अंदेशा है। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश भर में मध्यम से भारी बरसात का अंदेशा जताया गया है। साथ ही शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, कांशीराम नगर में अत्यधिक भारी बरसात के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 अन्य जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं