सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

सावधान, Dengue-Malaria का सीजन शुरू, इन सात बातों का ध्यान रखकर कर सकते हैं बचाव

सावधान, Dengue-Malaria का सीजन शुरू, इन सात बातों का ध्यान रखकर कर सकते हैं बचाव

Dengue Malaria : स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया व डेंगू सीजन शुरू होने की घोषणा की है और इससे बचाव के लिए लोगों से सहयोग के साथ सावधानी बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही लारवा नाशक दवाओं का छिड़काव शुरू करने का आदेश दिया गया है।

अगस्त से शुरू हो गया था मच्छरों का प्रकोप

मच्छरों का प्रकोप बढ़ना अगस्त से शुरू हो गया था। अस्पतालों में मलेरिया से रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। कुछ संदिग्ध डेंगू के रोगी मिले हैं, जिनको स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि नहीं की हैं। पिछले दिनों सात मलेरिया के रोगी मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी है।

निदेशालय के निर्देश पर मलेरिया व डेंगू के सीजन शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लारवा नाशक दवाओं की छिड़काव करने, शहरी आबादी में अरबन मलेरिया विभाग की टीम के अलावा नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन से दवाओं का छिड़काव कराने का आदेश दिया है।

मलेरिया के लक्षण

  • सर्दी व कंपन के साथ एक दो दिन छोड़कर बुखार आना

  • तेज बुखार, उल्टियां और सिर दर्द होना

  • बुखार उतरने क बाद थकावट व कमजोरी महसूस होना

सावधानी ही बचाव

  • बुखार आने पर खून की जांच कराएं

  • मलेरिया की पुष्टि होने पर दवा नियमित लें

  • जल भराव वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल आयल डाल दें

  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें

  • घर के आसपास एवं गड्ढे में पानी एकत्र नहीं होने दिया जाए

  • हैंडपंप के आसपास पानी जमा न होने दें

  • पानी की टंकी को ढक कर रखें

डेंगू के लक्षण

  • अचानक तेज सिर दर्द व बुखार का होना

  • मांसपेशियों ताथ जोड़ों में दर्द होना

  • जी मिचलाना व उल्टी होना

  • गंभीर मामले में नांक, मुंह, मसूंडों से खून आना व त्वचा पर चकत्ते उभरना

डेंगू से बचाव

  • फूल बांह का शर्ट पहनें

  • कूलर के पानी नियमित बदलते रहे

  • दिन में भी मच्छर रोधी क्रीम का प्रयोग करें

  • तत्काल नजदीक के अस्पताल में जाकर इलाज कराएं

क्या कहते है

डा. राकेश ‌सिंह ने बताया कि अब वर्षा होने की संभावना कम है। जिस स्थान पर गंदा पानी जमा होगा, वहां मलेरिया व साफ पानी जमा होने पर डेंगू का मच्छर होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं