सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने को शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

दूसरे चक्र का निपुण भारत प्रशिक्षण समाप्त
सगड़ी।
अजमतगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र पर चार दिवसीय निपुण भारत लक्ष्य का दूसरे बैच का प्रशिक्षण मंगलवार को शाम संपन्न हुआ। जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। निपुण लक्ष्य से सभी को परिचित कराते हुए उन्हें ऐसी विधि बताई गई है, जिससे वह विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा बेहतर एवं सुलभ तरीके से प्रदान कर सकें। सभी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया  निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को निपुण लक्ष्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से बताया। परिषदीय विद्यालय के सभी बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय ज्ञान हेतु प्रशिक्षित किया। 

इस दौरान प्रशिक्षक डा. हरिकेश मिश्र, अनिल कुमार मिश्र,कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेय ने कहा कि 2022-23 के शैक्षणिक सत्र तक ब्लाक सभी शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है कि सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र पूरे मनोयोग से कार्य करें। शिक्षा के क्षेत्र में विकास राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निपुण भारत मिशन की शुरूआत की है।  खंड शिक्षा‌धिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि जो कुछ प्रशिक्षण में सीखा है। उसका उपयोग विद्यालयों में करें और बेहतर वातावरण सृजित करें, तभी ट्रेनिंग का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा।  इस मौके पंकज, आनंद वर्धन मिश्र, राजेंद्र मौर्य, अवधेश यादव, मनीष कुमार, मोनिका चतुर्वेदी, होमा परवीन, बृजेश राय, मनीष, रीता यादव, दिनेश यादव, जयसिंह, भारती, चंदन मौर्या, संगीता सिंह, देवेश कुमार शर्मा, गीता विश्वकर्मा, माया सिंह कुशवाहा, विमला सिंह, नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति, सुनील सिंह, बबलू शर्मा, अमरजीत, चंदन मौर्या, जगदीश, दिव्या यादव, अंबिका, विजय प्रजापति, अमृता राय, महातम आदि उपस्थित रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं