सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

विश्व हृदय दिवस पर वेदांता में संगोष्ठी.........................


डा. शकील ने हृदय रोग के लक्षण और कारण की दी जानकारी

आजमगढ़। विश्व हृदय दिवस पर गुरूवार को लछिरामपुर स्थित वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंस में विश्व हृदय दिवस एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग एवं पक्षाघात के बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीडीसीएस) के अंतर्गत "हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल करें" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन वेदांता हास्पिटल के प्रबंधक विशाल जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। 

 संगोष्ठी की शुरूआत मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। वेदांता हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शकील ने हृदय रोग के लक्षण, कारण एवं उपचार की जानकारी दी। डा. ए अजीज, नोडल अधिकारी (एनसीडी कार्यक्रम), डा. संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. परवेज अख्तर (जिला क्षयरोग अधिकारी),  दिलीप कुमार मौर्य, एफएलसी एनसीडी कार्यक्रम), चंद्र प्रकाश सिंह, डाटा इंट्री आपरेटर (एनटीसीपी कार्यक्रम) एवं वेदांता हास्पिटल के शिक्षक और नर्सिंग की छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हृदय रोग के लक्षण, कारण एवं बचाव हेतु जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वाले नर्सिंग छात्र-छात्राओ द्वारा भी नाटक के माध्यम से हृदय रोग पर एक विशेष प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। अंत में सीएमओ ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं