सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: निपुण भारत अभियान कार्यक्रम, भाषा की दैनिक कार्य योजना पर चर्चा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सं‌चालित कार्यक्रम का दूसरा दिन

आजमगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित निपुण भारत अभियान के तहत बीआरसी अजमतगढ़ पर प्रथम बैच के दूसरे दिन की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद दो अलग-अलग कक्षाओं में प्रतिभागियों के साथ भाषा की दैनिक कार्य योजना पर चर्चा हुई। 

इस दौरान 01, 02 और 03 में भाषा की दक्षता के विकास के लिए विद्यालयों में आधारशिला शिक्षण क्रियान्वयन पुस्तिका, कार्यपुस्तिका, चित्र चार्ट, कहानी चार्ट, कविता चार्ट, सहज पुस्तिका, बिग बुक के माध्यम से किस प्रकार दैनिक शिक्षण योजना को संचालित करना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हर सप्ताह के प्रत्येक दिन बच्चों के साथ कराई जाने वाली गतिविधियों जैसे मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, पठान एवं संबंधित लेखन के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। इस संबंध में संदर्शिका में दी गई विस्तृत कार्य योजना और संक्षिप्त कार्य योजना को आधार बनाकर किस प्रकार से प्रतिदिन का शिक्षण कार्य किया जाना है, इसके बारे में बताया गया।

इसी क्रम में मौखिक भाषा विकास के विभिन्न आयामों, डिकोडिंग के विभिन्न आयामों, पठन कौशल विकास के विभिन्न आयामों, ध्वनि जागरूकता और वर्ण परिचय के विषय में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण बहुत ही कुशलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में कमल नयन यादव ,अनिल कुमार मिश्र ,श्रीमती कुसुम पांडे, विमल प्रकाश और डा. हरिकेश मिश्रा, अंशु राय, दिनेश पांडे, दिलीप कुमार राय, अभय कुमार यादव, अरविंद कुमार तिवारी, अजीत कुमार प्रजापति, अविनाश साही, मोनिका कुशवाहा, कुमारी नीतू, प्रियंका आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं