सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: समाजसेवी गोविंद ने बच्चों में बांटे स्टेशनरी और खाद्य सामग्री

आजमगढ़। समाजसेवी आम आदमी पार्टी के सचिव गोविन्द दुबे ने मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय नरौली व पहाड़पुर श्री कृष्ण गौशाला में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर आवश्यक स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित किया। शिक्षक दिवस के बाद अगले दिन सुबह पेंसिल, रबर, कापी, कलम, पेन व खाद्य सामग्री पाकर बच्चे चहक उठे और इनकी मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी। 

इस दौरान में समाजसेवी गोविंद दुबे ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में प्रतिदिन शिक्षक दिवस होता हैं। कल शिक्षकों को बहुत से उपहार मिले इसी लिए इन नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्टेशनरी और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया हैं, इन सैकड़ां बच्चों की मुस्कुराहट ने हमें यह कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने की प्रेरणा दी है। गोविन्द दुबे ने स्कूल प्रशासन को आश्वासन दिया कि बच्चों के लिए कोई भी आवश्यकता होगी उसके लिए हम तैयार रहेंगे। इस दौरान छात्रों को शिक्षक की महत्ता और गुणों के बारे में बिस्तार से बताया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव व विद्यालय के समस्त शिक्षक के साथ-साथ सौरभ अग्रवाल, अरुण चौरसिया, शक्ति श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, दीनू उपाध्याय, राकेश मौर्य, रूपक शर्मा, डी एन सिंह, डॉ शशिविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं