सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

आज धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा

आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लोग जुटे रहे। इस दौरान लोगों ने अपने दुकानों, कारखानों की साफ-सफाई कर उसे विद्युत झालरों और रंगीन झंडियों से सजाया। उधर रोडवेज वर्कशाप, पालिटेक्निक आदि सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में पर्व की तैयारियों में कर्मी लगे रहे।

जिले में विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर नगर स्थित रोडवेज वर्कशाप, हर्रा की चुंगी स्थित पालिटेक्रिक, समेदा स्थित रोडवेज वर्कशाप, पांडेय बाजार स्थित उमा इलेक्ट्रानिक सहित विभिन्न कारखानों में साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में कर्मचारियों सहित अन्य लोग लगे हुए हैं। लोग अपने-अपने औजारों सहित अन्य मशीनरी की साफ-सफाई कर कारखाने, वर्कशाप आदि को विद्युत झालरों और रंगीन झंडियों से सजाने में जुटे हैं। विश्वकर्मा पूजा पर कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की जा रही है। उधर रानी की सराय में पर्व को लेकर मूर्तिकार भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि उनकी मूर्तियां भी पिछले दो सालों की तुलना में इस बार ज्यादा बिकी हैं। कोरोना का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। कोरोना संक्रमण के कारण लगभग सभी पर्व और त्योहारों पर ग्रहण लग गया था। करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है, उन्हीं में मूर्तिकार भी शामिल हैं। इन लोगों को पूरे दो साल कोरोना की मार झेलनी पड़ी। जिसके कारण मूर्तिकारों की आमदनी भी ठप हो गई थी। वहीं, इस वर्ष मूर्तिकारों का कहना है कि पिछली बार, तो मूर्ति बिकी ही नहीं थी। लेकिन इस बार अच्छी बिक्री हुई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं