सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: हिंदू जागरण मंच ने फूंका डीआईओएस का पुतला,

आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ उमेश कुमार त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधानाचार्य को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यर्ताओं ने डीआईओएस का पुतला फूंक शासन से कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। जांच में कई बार भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है लेकिन डीआईओएस प्रधानाचार्य को बचाने मेें जुटे है। डीआईओएस आजमगढ़ प्रधानाचार्य को बचाने के लिए फर्जी तक दे रहे हैं। विपिन सिंह पालीवाल ने कहा कि कालेज में मिड-डे-मील में भ्रष्टाचार किया गया। शिकायत पर जेडी द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। विद्यालय में 61 लोगों का भोजन बनता था जबकि प्रति माह 410 लोगों का भुगतान लिया जाता था। यही नहीं जांच में प्रधानाचार्य की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। जेडी द्वारा डीआईओएस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया लेकिन उन्होंने एक दिन में दो पत्र जारी किए। एक पत्र में कार्रवाई की बात कही जबकि दूसरे पत्र में जेडी से सुझाव मांगकर मामले को दबाने की कोशिश की।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं