सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जा सकती है

निपुण भारत मिशन के तहत गुरुजी बनाएंगे बच्चों को दक्ष

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ के सभागार में चल रहे चार दिवसीय निपुण भारत मिशन  प्रशिक्षण के अंतर्गत शनिवार को दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों द्वारा अलग-अलग टोली बनाकर चार्ट पर चित्र प्रदर्शित कर कहानी, कविता, गतिविधि के माध्यम से  प्रस्तुति की गई। जो सराहनीय रही। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा आप लोग यहां से जो सीख कर जाएं उसी के माध्यम से बच्चों को सिखाने का प्रयास करें। जिससे निपुण भारत मिशन का लक्ष्य पूरा हो सके। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

प्रशिक्षक डॉ हरिकेश मिश्र ने बताया गतिविधि के माध्यम से बच्चों में स्वयं की सीखने की क्षमता बढ़ती है। वह उत्साह पूर्वक कठिन शब्दों को भी आसानी से सीख लेते हैं। प्रशिक्षक कमल लाल यादव ने बताया खेल खेल के माध्यम से बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ती। बच्चे  रुचि पूर्वक खेल के माध्यम से सीखते हैं और उनको सीखने की प्रक्रिया में निरंतर वृद्धि होती है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। 

प्रशिक्षक विमल प्रकाश ने बताया कक्षा 1से लेकर कक्षा 3 के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  निपुण भारत मिशन के तहत  सीखने के सिद्धांतों जैसे मौखिक भाषा का विकास, लेखन ,पठन, गणितीय दक्षता विकास एवं जीवन में बुनियादी कौशलों के विकास करना है। शिक्षकों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से अलग अलग टोली बनाकर अपने अपने अनुभव साझा किए। और बताया बच्चों को कविता, कहानी, चित्रों आदि के माध्यम से सरलता पूर्वक बच्चों को शिक्षा दी जा सकती है। 

इस मौके पर प्रशिक्षक डा. हरिकेश मिश्र, कमलनयन यादव,अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेय, पंकज, आनंद वर्धन मिश्र, राजेंद्र मौर्य, मनीष कुमार, मोनिका चतुर्वेदी,होमा परवीन, बृजेश राय, मनीष, रीता यादव, दिनेश यादव, जयसिंह भारती,चंदन मौर्या, संगीता सिंह,देवेश कुमार शर्मा, गीता विश्वकर्मा,माया सिंह कुशवाहा, विमला सिंह,नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति, सुनील सिंह,बबलू शर्मा, अमरजीत,चंदन मौर्या, जगदीश, दिव्या यादव, अम्बिका, अमृता राय आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं