सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा, तटवर्ती 45 गांव बाढ़ से प्रभावित

डीएम ने बाढ़ से निपटने के इंतजाम व स्थिति का लिया जायजा

अधिकारियों को मुस्तैद रहने, पीड़ितों की मदद का दिया निर्देश

लाटघाट।  जिले में एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बरसात और पड़ोसी देश नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सगड़ी तहसील क्षेत्र के दियारा में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। दियारा मेें बहने वाली नदी घाघरा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। क्षेत्र के 45 गांव बाढ़ से प्रभाभित है। गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।  

जिलाधिकारी ने महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से होने वाले खतरे का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों पर बने कलस्टर रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के आसपास है। बाढ़ से 45 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सक, स्वास्थ्य और राजस्व की टीम मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ क्षेत्र के सभी पशुओं का टीकाकरण समय से करा लें एवं आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करें। 

डीएम ने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी ली। हाजीपुर बाढ़ चौकी और दाम महुला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में जाकर दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से टॉर्च जैकेट के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लेखपाल भास्कर राय और पंकज कुमार को जैकेट पहनवाकर देखा। जिलाधिकारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी घरों में क्लोरीन की गोलियों का वितरण करें एवं गर्म पानी पीने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। साथ ही जिलाधिकारी ने टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया। गांगेपुर रिंग बांध पर हो रही कटान क्षेत्र को भी देखा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं