सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: पुरानी कोतवाली की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारंभ 24 से

 पहले दिन मुकुट पूजन, नारद मोह, विश्व मोहनी स्वयंवर का मंचन
जनकपुर मिथिला धाम के कलाकार करेंगे श्रीरामलीला का मंचन

आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में प्रतिवर्ष होने वाली ऐतिहासिक श्रीरामलीला का मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा। मंचन श्री बाबा बैजनाथ श्रीरामलीला मंडल (जनकपुर मिथिला धाम) बिहार के कलाकार प्रतिदिन रात आठ बजे से प्रस्तुत करेंगे। 

श्रीरामलीला समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामलीला का शुभारंभ 24 सितंबर को मुकुट पूजन, नारद मोह, विश्व मोहनी स्वयंवर, मनु तपस्या के  मंचन से होगा। इसके बाद 25 को रावण जन्म, रामवण अत्याचार, 26 को श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, 27 को सीता जनम, नगर दर्शन, फुलवारी, मीना बाजार, 28 को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन होगा। इसी क्रम में रविवार 29 सितंबर कोे श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का मंचन किया जाएगा 30 सितंबर को कैकेयी कोप, राम वनवास, एक अक्तूबर को श्रीराम केवट संवाद, सूपनखा नककटैया, दो अक्तूबर को सीताहरण, राम-सेवरी संवाद, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध का मंचन होगा। जबकि तीन को लंका दहन, रामेश्वर स्थापना, चार को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, पांच को कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध का मंचन होगा। छह अक्तूबर को विश्राम रहेगा। सात को भरत मिलाप और राजगद्दी का मंचन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीरामलीला स्थल पहुंच भगवान की लीलाओं का आनंद उठाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं