सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: सिपाह प्राथमिक स्कूल पर धूमधाम व हर्षोल्लास से मनी जश्न-ए-आजादी




प्रधान रामदास साहनी ने किया ध्वजारोहण, अमर सपूतों को किया नमन

शहीदों ने तो अपने हिस्से का काम कर दिया, अब युवाओं की बारी: प्रधान

मऊ। जिले के बड़राव ब्लाक के ग्राम सभा प्राथमिक विद्यालय सिपाह में जश्न-ए-आजादी हर्षोल्लास और धूमधाम से मना। प्रधान रामदास साहनी ने ध्वजारोहण किया। झंड़ोत्तलन के बाद लोगों ने देश को आजाद कराने वाले भारत माता को अमर सपूतों को भींगी पलकों से याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के नायकों को याद करने के साथ ही भविष्य के भारत की तस्वीर पेश किया। 

प्रधान ने कहा कि संपूर्ण भारत का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस  पर देश के उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का हृदयतल से सम्मान करता हूँ। जिन्होंने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी । देश के हर युवा को देश के प्रति समर्पण की भावना रखनी होगी। उन्होंने कहा कि देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से तो स्वतंत्र हो गया, किंतु सामाजिक रूप से आज भी आजाद नही हुआ। आज भी देश मे एकता, समानता और बंधुत्व की एकता का समावेश न हो पाना भी एक बहुत बड़ी समस्या है, इसलिए इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए हमे सभी को मिलकर ही आगे बढ़ना होगा। हर साल की तरह ही इस बार भी हम 15 अगस्त को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। देश की आजादी का जश्न इस बार इस वर्ष  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत नागरिकों ने अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। देश के अमर शहीदों ने तो अपने हिस्से का काम कर दिया अब देश के हर युवा के हिस्से का काम है। बस जरूरत है, एक साथ मिल कर प्रयास करने की, अपने स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोंचने की और जिस दिन से हम सभी अपने हिस्से की इमानदारी निभाना शुरू कर देंगे । उस दिन हमारा भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। इसलिए हम सभी को अपने देश पर, अपनी मातृभूमि पर गर्व करना नहीं भूलना चाहिए। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों एवं क्रांतिवीरों को कोटि-कोटि नमन।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं