सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

यूपी: हेल्थ सिस्टम हुआ बीमार, दो साल के भाई के शव को लेकर भटकता रहा मासूम


बागपत में नहीं मिली एंबुलेंस, पिता थक गया तो 10 साल के बेटे को थमाया शव

लखनऊ। यूपी का हेल्थ सिस्टम बीमार हो गया है। देवरिया और बागपत के दो वायरल वीडियो इसकी तस्दीक करते हैं। देवरिया में जिला अस्पताल में बुजुर्ग मां के लिए एक युवक को स्ट्रेचर नहीं दिया गया। थोड़ी देर बाद उसकी मां की मौत हो गई। वहीं दूसरा घटना बागपत की है। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद दो साल के बेटे की लाश पिता को सौंप दिया गया। उन्होंने एंबुलेंस देने को कहा तो किसी ने सुनवाई नहीं की। पहले पिता इसके बाद बच्चा, गोद में लाश लेकर एक घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे।

बागपत में शुक्रवार को गुस्से में एक मां ने अपने बेटे को सड़क पर फेंक दिया था। कार के नीचे आने से दो साल के बेटे की मौत हो गई थी। शनिवार को बच्चे का पोस्टमार्टम करके शव पिता को सौंप दिया। पिता प्रवीण ने एंबुलेंस देने को कहा तो किसी ने सुना नहीं। बेबस पिता बच्चे का शव गोद में लेकर पैदल ही चल दिया। थोड़ी देर में जब वह थक गया तो उसने अपने बड़े बेटे के हाथ में शव दे दिया। पिता प्रवीण ने कहा, "बेटे की मौत की खबर सुनकर मैं राजस्थान से आया था। मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे। यहां अस्पताल में भी खर्चा हो गया। प्राइवेट वाहन वाले 1000 रुपए से ज्यादा मांग रहे थे। मेरे पास किराया देने के पैसे नहीं थे। मैंने स्वास्थ्य कर्मियों से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। इसलिए शव को पैदल लेकर जा रहा था। एक घंटे बाद हम लोगों को शव वाहन दिया गया। वहीं, सीएमओ दिनेश शर्मा ने कहा, परिवार को कुछ देर रुकने के लिए कहा गया था। देरी होने पर परिवार शव लेकर बाहर आ गया। सीएमएस को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शव वाहन का इंतजाम कर दिया। देरी होने का कारण पता लगवाया जा रहा है।

देवरिया में युवक बोला- मां मरने वाली है, पर स्ट्रेचर नहीं दिया जा रहा

दूसरा घटना देवरिया जिला अस्पताल का है। इसमें एक बेटा अपनी बुजुर्ग मां को कंधे पर उठाकर घूम रहा है। वीडियो में चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है, "इमरजेंसी केस है। रेफर केस है पर स्ट्रेचर नहीं दिया जा रहा। दो स्ट्रेचर खाली हैं पर एक भी स्ट्रेचर नहीं दिया जा रहा। मां मरने वाली है, पर स्ट्रेचर नहीं दिया जा रहा। देखिए इनकी हालात यह देवरिया हॉस्पिटल की यही कहानी है देखिए। मांगते रह गए पर स्ट्रेचर नहीं मिला है। यह अंकल जी हैं, इन्होंने भी स्ट्रेचर नहीं दिया है। 2 स्ट्रेचर हैं पर स्ट्रेचर दिया नहीं गया।

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक बोले- आरोप गलत हैं
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। युवक की बुजुर्ग मां 20 अगस्त को एडमिट हुई थी। 21 को डाक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। इस बीच परिजन शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां से डाक्टरों ने लौटा दिया। इस बीच बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव को ले जाने के लिए शव वाहन की भी व्यवस्था हो गई थी, लेकिन मां की मौत से नाराज युवक वीडियो बनाकर झूठे आरोप लगाने लगा। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं