सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली गाजर घास उन्मूलन जागरूकता रैली

आजमगढ़।  गाजर घास के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए रविवार को ‌कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय आज़मगढ़ के कृषि स्नातक के छात्रों ने गाजर घास उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली।  रैली कृषि महाविद्यालय से होते हुए, अराजीबागमती गांव होते हुए डीआईजी ऑफिस एवं कृषि विज्ञान केंद्र तक गई। इस रैली का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में हुई। रैली में छात्रों ने सभी को गाजर घास खत्म करने के लिए जागरूक किया। साथ ही नुकसान भी बताया।

 प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि गाजर घास विश्व की सबसे ख़तरनाक खरपतवार है, जो कि मनुष्य में विभिन्न प्रकार के रोग जैसे दमा व एलर्जी पैदा करता है। इस घास से पशुओं को भी बहुत नुकसान होता है। इस घास को खत्म करने के लिए इसमें फूल आने से पहले इसको उखाड़ कर कहीं मिट्टी में दबा देना चाहिए, उखड़ते समय हाथ पर ग्लब्स और मुंह पर मास्क जरूर लगा कर रखें, इस घास को मैक्सिकन बीटल द्वारा खत्म किया जा सकता है। यह बीटल इसके पौधों को खा कर खत्म कर देता है। इस दौरान डा. अशोक कुमार सिंह, डा. संदीप पांडेय, डा. रेनू गंगवार, डा. विनोद कुमार, डा. विमलेश कुमार, डा. आकांक्षा तिवारी, डा. विजय लक्ष्मी राय, डा. टी  पांड्याराज,  डा. विनीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डा. रेनू गंगवार ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं