सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: कंपोजिट विद्यालय जिगरसंडी में अधूरे पड़े हैं कार्य

डेस्क-ब्रेंच न होने से फर्श पर बैठ बच्चे करते हैं पढ़ाई

दरवाजे-‌खिड़कियां टूटी, इंटरलाकिंग का भी नहीं हुआ कार्य

कार्य पूर्ण कराने को प्रधानाध्यापक ने प्रधान को दिया प्रार्थना-पत्र

आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय जिगरसंडी में फर्श उखड़ा दिख रहा है तो दरवाजे खिड़कियां टूटी हैं। मॉडल शौचायल भी नहीं बन पाया है। वहीं विद्यालय परिसर में इंटरलाकिंग भी नहीं कराई गई है। यहीं नहीं अभी भी बच्चे जमीन  पर ही बैठकर पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई बार प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत की गई। लेकिन प्रधान से लगाए कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। 

जहानागंज  ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिगरसंडी के कंपोजिट विद्यालय में टाइल्स का कार्य अधूरा पड़ा है। दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय नहीं बना है। प्रधानाध्यापक भूपेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि विद्यालय में 319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य भी नहीं कराया गया है। आज तक कायाकल्प से कोई काम नही हुआ है। जबकि सालभर पहले ही प्रधान को प्राथर्ना-पत्र देकर अधूरे कार्यो से अवगत कराया गया था। मॉडल शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। बच्चों के बैठने के लिए डेस्क और ब्रेंच की व्यवस्था नहीं है। साथ ही विद्यालय का रंगाई पुताई का कार्य भी नही हुआ है। खिड़कियां और दरवाजे भी टूटे हैं। यही नहीं परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य भी नहीं कराया गया है। जिससे बरसात के समय पूरा परिसर कीचड़ से सन जाता है, और बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं।  प्रधान को इस संबंध में 11 अगस्त वर्ष 2021 में एक बार प्रार्थना -पत्र दिया गया था। लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं