सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: भू-माफियाओं को संरक्षण, गरीबों पर बुल्डोजर की नीति नहीं चलेगी के लगे नारे



खेग्रामस व उप्र खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

आजमगढ़। खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठनों के राज्य व्यापी संयुक्त आह्वान पर सोमवार को अभा खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) और उप्रखेत मजदूर यूनियन ने जुलूस निकाला।  कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस का नेतृत्व खेग्रामस के सुदर्शन राम एवं उप्र खेत मजदूर यूनियन के रामवृक्ष ने किया।

 जुलूस जजी मैदान के पास स्थित बस स्टैंड से निकल कर, सिविल लाइंस, अग्रसेन चौक, नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में "भूमाफियाओं को संरक्षण और गरीबों पर बुल्डोजर नहीं चलेगा नहीं चलेगा","बुल्डोजर राज नहीं चलेगा नहीं चलेगा","गरीबों को उजाड़ना बंद करो"आदि नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि हम इस भेदभावपूर्ण दमनकारी, "भू-माफियाओं को संरक्षण और गरीबों पर बुल्डोजर" नीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे और ग्रामीण गरीबों को संगठित कर संघर्ष में उतरेंगे। नेताओं ने कहा कि आटा, दाल, चावल, दही आदि पर जीेएसटी लगा कर सरकार ने गरीबों व आम आदमी पर अंतिम हमला कर दिया है। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं को संगठित होकर सड़क पर उतरने की अपील की। राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन के जरिए अपने घरों,जमीनों से गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, भूमाफियाओं के कब्जे से बंजर ग्राम सभा जमीन को खाली कराकर गरीबों को आवंटित करने, मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपया प्रतिदिन मजदूरी देने, आवासीय पट्टा एवं आवास बनवाने हेतु 5 लाख रुपए देने, गरीब बस्तियों को संबंधित गरीबों के नाम दर्ज करने,जन वितरण प्रणाली के तहत प्रति यूनिट 15 किलो राशन के साथ दाल,तेल, नमक, चना आदि की गारंटी करने सहित तमाम मांगें प्रस्तुत की गईं। प्रदर्शन में सुदर्शन व रामबृक्ष के अतिरिक्त जयप्रकाश नारायण, ओमप्रकाश सिंह,बसंत, रामजीत, रामजन्म यादव, वेदप्रकाश उपाध्याय, विनोद सिंह, रामकृष्ण यादव,रामायन राम, हरिचरन, हरिश्चंद्र राजभर, प्रदीप यादव, राकेश वनवासी, ममता, गुलशन, इंद्रजीत, शिवचरण, अनिल वनवासी आदि शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं