सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किसी वस्तु की सही पैकेजिंग तय करती है उसकी गुणवत्ता

ब्लैक पाटरी सभागार में शिल्पियों के लिए कार्यशाला

आजमगढ़। निजामाबाद के ब्लैक पाटरी सभागार में सोमवार को शिल्पियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय पैकेजिंग संस्थान के तकनीकी अधिकारी दिनकर जोशी व सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि सही पैकेजिंग से अपने उत्पाद का सही मूल्य पा सकते हैं। अच्छी पैकेजिंग कर आप अपने उत्पाद को देश के कोने-कोने तथा विदेशों तक पहुंचा सकते हैं। तमाम विदेशी उत्पाद अच्छी पैकिंग के चलते ही देश और विदेशों में अपनी पहुंच बनाए हुए हैं, वहीं हम अपने उत्पाद ब्लैक पाटरी को परंपरागत पैकेजिंग के चलते सही हालात में एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंचा पाते। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग भी एक साइंस, आर्ट के साथ ही एक टेक्नोलाजी है। पैकेजिंग तथा प्रोडक्ट के बीच सामंजस्य होना चाहिए जिससे कि किसी भी प्रोडक्ट की सही पैकेजिंग हो सके और ग्राहक तक आपका उत्पाद सही स्थिति में पहुंच सके। ग्राहक सही हालात में आपका सामान प्राप्त कर आपको भुगतान करेगा और संभालकर रखेगा। अब तक सही पैकेजिंग के अभाव में काफी उत्पाद अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही मिट्टी के बने होने के कारण टूट जाते थे। पैकेजिंग की सही जानकारी प्राप्त कर आप अपने उत्पाद को गंतव्य तक आसानी से भेज सकते हैं। इस मौके पर दिनकर जोशी, सौरभ तिवारी तकनीकी अधिकारी उपायुक्त उद्योग साहब शरन, सीएफसी डायरेक्टर संजय यादव, बैजनाथ प्रजापति, सोहित प्रजापति, राजेश, रामजतन, नवमी, सुरेंद्र, सुनीता, नीलम, रीता, पुष्पा सहित सैकड़ों की संख्या में सीएफसी के हाल में हस्तशिल्प कलाकार उपस्थित थे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं