सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बीडीओ और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा या


आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान

राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, प्रगति, उन्नति,  समृद्धि और खुशहाली का सूचक:बीडीओ

लाटघाट।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र में हरैया ब्लाक से तिरंगा यात्रा निकालीं गई। तिरंगा यात्रा में लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा को खंड विकास अधिकारी हरैया ओमप्रकाश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में ब्लाक के सफाई कर्मी, सचिव ,रोजगार सेवक, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सहायक आदि शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ तिरंगा यात्रा हरैया ब्लाक से बाजार चौक होते हुए जूनियर हाई स्कूल बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक विद्यालय होते हुए ब्लाक पहुंच संपन्न हुआ। 

जहां लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी हरैया ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर जिले भर में कई गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है। क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है। यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है। इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं