सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जयंती पर राष्ट्रकवि पद्मभूषण मैथिलीशरण जी को दी श्रद्धांजलि

मैथिलीशरण की रचनाओं में देश भक्ति की भावना

हिंदी दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी पर मंत्रणा

आजमगढ़। राष्ट्रकवि पद्म भूषण मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर बुधवार को साहित्यिक संस्था "साहित्यानुरागी" की हुई। जिसमें मैथिलीशरण जी के महान काव्य रचनाओं ने याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं से संपूर्ण राष्ट्र में देशभक्ति की भावना का संचार किया। हिंदी साहित्य जगत में उनकी कालजयी रचनायें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
इस दौरान संस्था ने आगामी हिंदी दिवस मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनकी कालजयी रचनाओं पर अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष डा. मनीषा मिश्रा ने आगामी हिंदी दिवस 14 सितंबर के लिए संस्था के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया। बताया कि यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। कहा कि प्रथम सत्र में इस बार संस्था द्वारा प्रकाशित जिले की नवोदित महिला रचनाकारों के कविताओं का संकलन "छोटे शहर की बड़ी काव्य सम्भावनाएं" का विमोचन होगा। उन्होंने इसका कवर पेज भी जारी किया। कवर पेज पर सभी 25 महिला रचनाकारों के फोटो को सयोजित कियॉ गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर "हिंदी भाषा एवम साहित्य पर संचार माध्यमों का प्रभाव" विषयक साहित्यिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय सत्र में काव्य संग्रह में समाहित महिला रचनाकारों का काव्य पाठ होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों के संस्था की संचालन समिति ने अपने अपने विचार रखे। जिसमे अतिथियों के नाम का चयन और अन्य व्यवस्थाओ के लिए अपनी राय दी।इस अवसर पर विजेंद्र श्रीवास्तव, विदुषी अस्थाना, देवेंद्र तिवारी, रविंद्र अस्थाना, शिखा मौर्य, डॉ. पूनम तिवारी, प्रीति गिरि, अंशू अस्थाना, इंदु श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं