सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भाइयों के हाथ में सजेगी निजामाबाद के ब्लैक पाटरी की राखियां

निजी के साथ सरकारी संस्थाओं ने भी किया आर्डर

आजमगढ़। भाई बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन की डोर इस बार ब्लैक पाटरी से बनी राखी मजबूत करेगी। आजमगढ़ के निजामाबाद के हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार यह राखी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस राखी की डिमांग सिर्फ जिले में नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों में भी है। दिल्ली, गुड़गांव तक इस राखी की डिमांड देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी संस्थाओं से भी इस बार हस्तशिल्पियों को आर्डर मिला है। इससे हस्तशिल्पी उत्साहित हैं। इन्हें भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह एक बड़ा ब्रांड साबित होगी।हस्तशिल्पियों द्वार ब्लैक पाटरी से तैयार की गई राखी

 बता दें कि निजामाबाद की ब्लैक पाटरी पूरी विश्व में अपनी अलग पहचान रखती है। योगी सरकार ने इसे एक जनपद एक उत्पादन योजना में शामिल किया तो पीएम मोदी ने इसके प्रोत्साहन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे निजामाबाद के हस्तशिल्पी नित नए मुकाम हासिल कर रहे है। बर्तन, आभूषण के बाद हस्तशिल्पी अब ब्लैक पाटरी से बनी राखी को एक ब्रांड के रुप में प्रस्तुत कर रहे है। इसकी डिमांड भी खूब देखने को मिल रही है। निजामाबाद के शिवरतन प्रजापति अभी आज गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में राखी व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन कर लौटे हैं। गुड़गांव में भी राखी आकर्षण का केंद्र रही। यहां उन्होंने पांच सौ से अधिक राखी स्टाल से बचा तो। बड़ी संख्या में लोगों ने थोक खरीदारी की। आजमगढ़ जिले में तो इसकी खूब मांग दिख रही है। वहीं सोहित प्रजापति को सरकारी संस्थाओं से भी आर्डर मिला है। यह राखी इस बार पीएमओ तक पहुंच बनाने जा रही है। इससे हस्तशिल्पी खुश है। खास बात है कि 20 ग्राम तक होता है। हल्की होने के कारण इसकी डिमांड और बढ़ गई है। राखी की कीमत 100 से 120 रुपये रखी गई है। शिवरतन प्रजापति के मुताबिक राखी पर सिल्वर वर्क है जिसके कारण इसकी कीमत बढ़ जाती है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं