सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गहनता से हुई जांच तो जनपद में भी मिल सकते हैं फर्जी शिक्षक

संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गठित की जाएगी  कमेटी

झांसी प्रकरण के बाद अब जिले में होगी फर्जी शिक्षकों की जांच

आजमगढ़। झांसी में फर्जी नियुक्ति पत्र पर सरकारी विद्यालयों में नौकरी करते पांच शिक्षकों को पकड़ा गया है। उनके पकड़े जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिले में पदभार ग्रहण करने की जांच कराई जाएगी। इसमें पता किया जाएगा कि किसी विद्यालय में कोई फर्जीवाड़ा करके नई नियुक्ति या तबादले का आदेश दिखाकर किसी ने कार्यभार तो ग्रहण नहीं कर लिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वालों की धरपकड़ के लिए जिले में बीते कुछ महीनों में हुई ज्वानिंग की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में जल्द विस्तृत दिशा निर्देश जारी होंगे। उन्होंने कहा कि झांसी प्रकरण के बाद यहां भी अपने स्तर से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झांसी में पकड़े गए सभी आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। ऐसे में यहां जांच होना बेहद जरूरी है। यद‌ि कोई फर्जीवाड़ा मिलता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी जिलेस्तर पर अपना काम करेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं