सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व




आजमगढ़। रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। अल सुबह से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े। सुबह बाइक से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी।
 शुक्रवार को जिले भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने उपहार भी बहनों को भेंट किए। राखी व मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। बाजारों व चौराहों पर मेले जैसा दृश्य रहा और लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की। मुहूर्त के अनुसार बहनों ने व्रत रखकर रक्षासूत्र बांधा। रक्षाबन्धन के अवसर पर कस्बे में भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति रही।

सोशल मीडिया पर छाया रहा पर्व :

आजमगढ़। भाई बहन के अटूट प्यार का पर्व सोशल साइट्स पर भी छाया रहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर बधाई के दौर एक दिन पहले से ही शुरू था। फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोग बहनों के कलाई पर राखी बंधाने की तस्वीर खूब शेयर कर बहन का आशीर्वाद प्राप्त होने की बात लिख रहे थे। व्हाट्सअप ग्रुप, फेसबुक इत्यादि पर भी लोगों ने रक्षाबंधन बधाई के संदेश एक दूसरे को भेज कर खुशियां बांटी। फेसबुक व व्हाट्सअप पर लोग बहनों की कलाई पर राखी बंधाने की तस्वीर शेयर कर बहन का आशीर्वाद प्राप्त होने की बात भी साझा कर रहे थे। कई जगह भाइयों ने राखी बंधवाने की अपनी फोटो को अपने व्हाट्सअप की डीपी पर लगाया। वीरवार देर शाम तक बधाइयों का दौर जारी रहा।

विश्वास, प्रेम और वचन का प्रतीक है रक्षाबंधन : गोविंद

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव और वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद दूबे ने कहा कि कहा कि राखी का त्योहार विश्वास, प्रेम, वचन का और हर पल साथ निभाने की सीख देता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर केवल राखी का धागा नहीं बांधती हैं बल्कि इसके साथ वो अपना भरोसा और प्रेम अपने भाई के प्रति व्यक्त करती हैं। भाई भी अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन देता है।

कान्हा को राखी बांधने से दूर होंगे सारे कष्ट

चंदन पंडित ने कहा कि संस्कृति के अनुसार राखी बांधते समय भाई का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए और तिलक करते समय सिर कपड़ा, रुमाल इत्यादि से ढका होना चाहिए। हर त्योहार की तरह रक्षाबंधन का पर्व भी खुशियां लेकर आता है। रक्षाबंधन के दिन कान्हा और गणेश जी की विशेष पूजा करने से सभी कष्टों का अंत हो जाता है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं