सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: कोरोना संक्रमित महिला सहित दो की मौत

राजकीय मेडिकल कालेज में थी भर्ती

आजमगढ़। जिले में कोरोना से बुधवार को राजकीय मे‌‌डिकल कालेज और सुपर फैसिलिटी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती महिला सहित दो लोगों की मौत् हो गई। इस प्रकार चौथी लहर में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।  नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत के कारण एक अगस्त की रात कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। पूरे शरीर में इंफेक्शन होने के साथ वह एचआइवी पाजिटिव भी थे। वहीं गाजीपुर जनपद की महिला को दो अगस्त की रात गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। उन्हें हार्ट के साथ शुगर तथा अस्थमा की शिकायत थी। प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में अब तक 27 मरीज भर्ती हो चुके हैं , जिनमें पांच की मौत हो चुकी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। 20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना की चौथी लहर में पहला मरीज दो जून को भर्ती हुआ, जो स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। फिर 20 जून से संक्रमित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हुआ। 19 जुलाई को कोविड वार्ड में भर्ती सभी पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोविड वार्ड शून्य हुआ लेकिन 21 जुलाई से फिर कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हुआ।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं