सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:साबरमती एक्सप्रेस से निकलने लगा धुआं, यात्री भयभीत

 


ट्रेन कर्मियो की सूझबूझ से गड़बड़ी को जल्द ठीक किया गया

ट्रेन के पहिए से ब्रेक शू के रगड़ खाने से निकल रहा था धुआं

आजमगढ़। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची, तभी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। कुछ देर बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर ट्रेन का संचालन किया गया।

अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा विलम्ब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां से लगभग 9.10 बजे ट्रेन निकलकर सठियांव क्रासिंग के आगे पहुंची, तभी ट्रेन के बोगी नंबर S4, S5 के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री काफी सशंकित हो गये। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया और ट्रेन के कर्मचारी गड़बड़ी को खोजने में जुट गए। ट्रेन कर्मियो के अथक प्रयास के बाद पता चला कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू रगड़ खा रहे हैं, जिसके चलते धुआं निकल रहा है। ट्रेन कर्मियो ने तत्काल गड़बड़ी को दुरुस्त करने में जुट गए और थोड़ी देर में ही ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से कर दिया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं