सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आयुष मंत्री ने किया नरौली बस्ती का निरीक्षण

बस्ती में शिकायतों का लगा अंबार

आजमगढ़। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु और कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बुधवार को शहर के नरौली बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोहल्ले में कई खामियां मिली। साथ ही लोगों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया। किसी ने आवास के निर्माण के दूसरी किस्त का तो किसी ने गंदगी का तो किसी ने रास्तों के विवाद की शिकायत की। मंत्रियों ने सभी की समस्याओं को सुना व अधिकारियों ने जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में  बच्चों और महिलाओं को सम्मानित किया।

  निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देर से नरौली बस्ती में दोनों मंत्रीगण पहुंचे। मोहल्ले का भ्रमण करते हुए प्रधानंत्री आवास के लाभार्थी माला देवी के यहां पहुंचे। माला देवी ने नियमित सफाई करवाने की बात कही। साथ ही बताया कि उसे आवास निर्माण की दूसरी किस्त नहीं मिली है। आवास के लिए बजट न मिलने का अन्य लाभार्थियों ने शिकायत किया। जवाब देते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि कोरोना काल के बाद से डीपीआर नहीं बन सका है। जिसकी वजह से जिले में करीब एक हजार से अधिक आवास लाभार्थियों को धन नहीं मिला है। जल्द ही धन मिलते ही देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने रास्ते पर अवैध कब्जा की बात कही। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह रास्ता नहीं है बल्कि किसी के नाम की जमीन है। जिस पर उन्होंने जांचकर कार्रवाई करने को कहा। मोहल्ले में कई जगह नाली की पटिया टूटी हुईं हैं। जिसे मरम्मत करवाने को कहा गया। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद मोहल्ले में स्थित सरकारी स्कूल परिसर में स्कूल के छात्रों को किताब, कापी का सेट देकर सम्मानित किया। साथ ही बेहतर काम करने वाली समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं