सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच एवं मायरा (शाखा) का रक्तदान शिविर 15 को

 
पुरानी सब्जीमंडी, श्री मारवाड़ी धर्मशाला में सुबह नौ बजे से शुरू होगा रक्तदान शिविर

रक्तदान है महादान, जरूर करेंः अध्यक्ष प्रत्युष डालमिया

पूर्वांचल संवाद

आजमगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच आजमगढ़ एवं मायरा (शाखा) के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त को नगर के पुरानी सब्जीमंडी स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक सोनू जालान ने दी है। उन्होंने लोगों ने इस महादान के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। बताया कि रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। ं

 अध्यक्ष प्रत्युष डालमिया ने कहा कि कहा कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। उन्होंने लोगों आह्वान किया कि रक्तदान महादान है, जरूर करें। इसी क्रम में सचिव साकेत शर्मा, श्वेता शर्मा, शिवानी शर्मा ने भी लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। कहा कि रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है। यही वजह है कि इसे ‘महादान’ कहा जाता है। आपके रक्त की बूंद का हर कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। इसकी कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच आजमगढ़ एवं मायरा (शाखा) की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, अपने रक्त से किसी की जान बचाने के लिए।

रक्तदान में 90 दिन का हो फासला

आजमगढ़। रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है।


ये हैं फायदे

---------------

रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं।

इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

आयरन की मात्रा को संतुलित करने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

रक्तदान के बाद शरीर में तेजी से नया रक्त बनता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं