सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Hariyali Teej Puja: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो नोट कर लें संपूर्ण पूजन सामग्री


नई दिल्ली : हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। वहीं, कुंवारी कन्याएं मनभावन पति के लिए इस व्रत को रखती हैं इस दिन भगवान शिव के संग माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। अगर आप हरियाली तीज का व्रत रख रही है, तो पहले से ही पूरी सामग्री तैयार कर लें, जिससे बाद में पूजा करते समय किसी समस्या का सामना न करना पड़े। जानिए हरियाली तीज की संपूर्ण पूजन सामग्री।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि को ही माता पार्वती और भगवान शिव को दोबारा मिलन हुआ था। इस वजह से सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि शादी के योग्य युवतियां भी इस व्रत को रखती हैं, ताकि उनको भी माता पार्वती के तरह ही मनोवांछित वर मिले। अगर आप हरियाली तीज का व्रत रख रही है, तो पहले से ही पूरी सामग्री तैयार कर लें, जिससे बाद में पूजा करते समय किसी समस्या का सामना न करना पड़े। 


हरियाली तीज 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज 2022 तिथि- 31 जुलाई 2022, रविवार

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ- 31 जुलाई सुबह 3 बजे से शुरू

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 1 अगस्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त


माघा नक्षत्र- 30 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 31 जुलाई दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक

हरियाली तीज की प्रदोष पूजा- शाम 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक

रवि योग- 31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 1 अगस्त सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक

हरियाली तीज 2022 की संपूर्ण सामग्री

  1. मिट्टी का एक कलश

  2. रेत या काली मिट्टी (माता पार्वती और शिवजी की मूर्ति) बनाने के लिए

  3. लकड़ी का पाटा या चौकी

  4. चौकी में बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा

  5. केले के पत्ते चौकी में बांधने के लिए

  6. नारियल

  7. सोलह श्रृंगार (चुनरी, सुहाग का सामान, काजल, मेंहदी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, बिछिया, महावर, कंघी, शीशा आदि)

  8. बेलपत्र

  9. फूल

  10. केले का पत्ता

  11. शमी पत्र

  12. धतूरा फल

  13. धतूरा पुष्प

  14. तुलसी (गणेश जी को चढ़ाने के लिए)

  15. कलावा

  16. नए वस्त्र

  17. आक के फूल

  18. एक जोड़ी जनेऊ

  19. फल

  20. गाय की घी

  21. सरसों तेल

  22. अबीर

  23. सफेद चंदन

  24. कुमकुम

  25. कपूर

  26. धूप- दीपक

  27. पंचामृत

  28. मिठाई

  29. मां पार्वती के लिए हरे रंग की साड़ी

  30. एक तांबे के लोटे में जल


सर्वाधिक पढ़ीं गईं