सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रयास ने पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित करने के प्रयासों को बताया


पॉलिथिन के दुष्प्रभाव की दी जानकारी, बांटे निःशुल्क बैग

आजमगढ़। पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के बाद निरंतर जागरूक किए जाने का क्रम जारी है। बुधवार को प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा अपने नीबी स्थित कैम्प कार्यालय के समीप निशुल्क बैग वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही पालीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि पॉलिथीन प्रदूषण का बहुत बड़ा स्त्रोत बन चुका है। सरकार के इस प्रयास को सार्थक किए जाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। श्री सिंह ने आगे बताया कि किसी भी कार्य में सारी जिम्मेदारी सरकार की ही नहीं होती है। हर व्यक्ति को अपने हिस्से का कार्य जिम्मेदारी से करना होगा, समाज के जागरूक लोग आगे आवें तथा जन-जन मैं जागरूकता फैलाते हुए पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित करने के प्रयासों के बारे में आमजन को बताएं। डॉ वीरेंद्र पाठक ने कहाकि अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन जारी रखते हुए संगठन इस सरीखे के जागरूकता कार्य को अपने स्तर से निरंतर चट्टी चौराहे पर जारी रखेगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी भाग लिया। श्री सिंह ने लोगों से अपील किया कि कभी भी बाजारों में खरीदारी के लिए निकले तो झोला लेकर  निकले और पालिथीन देने वाले या प्रयोग करने वाले दुकानदारों,ग्राहकों को जागरूक करें। इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा, डॉ वीरेंद्र पाठक, चंद्रप्रकाश, नेहाल विश्वकर्मा, आर्या सिंह के साथ तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं