सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक




 बाल-बाल बचे खलासी और ड्राइवर

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बे के रानी की पोखरा गली के पास डंपर जलने के हादसे के तीन दिन बाद एक सूजी लदा ट्रक फिर पलटा गया। हालांकि इस घटना में भी खलासी और चालक बाल बाल बच गए। ट्रक गोरखपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी। बताते चलें कि गुरुवार की रात को एक डंपर इसी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और आग लग गई। ड्राइवर और खलासी इस घटना में बुरी तरह से झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग को बुझाया जा सका। ‌रविवार को जले हुए डंपर को वहां से हटाया गया था। रात लगभग साढ़े बारह बजे फिर डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक वहां पलट गया। इसके पहले भी कई गाड़ियां इसी डिवाइडर से टकराकर के क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। फिर भी लोक निर्माण विभाग उदासीन बना हुआ है। इस क्रम में रानी की सराय के उद्योग व्यापार मंडल सेवा समिति ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्रक देकर कस्बे के काशी दास मंदिर से रानी की पोखरा गली तक डिवाइडर के अधुरे कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अगर अधूरा डिवाइडर पूरा नहीं किया गया तो और भी कई हादसे आगे भी होते रहेंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं