सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कंपोजिट विद्यालय में समाजसेवी अफजल ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को पौधे लगाने का आह्वान

आजमगढ़। पौधरोपण जन आंदोलन-2022 के अंतर्गत नगर के ब्रह्मस्थान स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट विद्यालय परिसर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ समाजसेवी मोहम्मद अफजल ने पौधा लगाया। साथ ही उसके संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से भी पौधे लगाने का आह्वान किया। मोहम्मद अफजल ने कहा कि "एक बड़ा पेड़ 82,420 लीटर ऑक्सीजन प्रदान करता है, जबकि एक व्यक्ति को प्रति दिन 550 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इन पौधों से उत्पन्न ऑक्सीजन, जब वे काफी बड़े हो जाएंगे, तो 14 करोड़ से अधिक लोगों की (ऑक्सीजन) जरूरतों को पूरा करेंगे। " राज्य वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार, राज्य के 9.23 प्रतिशत क्षेत्र में वन क्षेत्र है। 2013 में यह 8.82 फीसदी थी। उन्होंने लोगों से पेड़ों की कटाई रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिले में पौधरोपण अ‌भियान के तहत पौधे लगाए गए। लेकिन मी‌डिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अ‌धिकतर पौधे बिना पानी के सूख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम लोग डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीएम को भी पत्र भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस संध्या तिवारी, अजेंद्र राय, सुनीता सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, अंबरीश श्रीवास्तव, नम्रता राय, शर्मिला सिंह, दुर्गावती देवी, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं