सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सीमांकन ‌विवादों का त्वरित कराएं निस्तारणः डीएम

कलेक्ट्रेट में जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम की बैठक

आजमगढ़। सीमांकन संबंधित विवादों के निस्तारण को लेकर शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिले की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने सीमांकन से संबंधित विवादों का निस्तारण त्वरित करने और स्वामित्व योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कराने के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण का भी निर्देश दिया। सभी एसडीएम से कहा कि वरासत मे लंबित प्रकरणों जल्द से जल्द निस्तारित कराएं। तालाब, चकमार्ग आदि सार्वजनिक भूमियों पर अतिक्रमण भी हटवाएं। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में स्थित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति देख ले और पशुओं के लिए भूसा की व्यवस्था करा दें एवं भूमि विवाद रजिस्टर जल्द से जल्द बनवा लें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने सभी एसडीएम से कहा कि अपने-अपने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में निरीक्षण करें एवं दुकानदारों से दुकान के सामने बड़े डस्टबिन लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं