सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महायोजना में प्रस्तावित सड़कों का तत्काल करें चिन्हांकन: मंडलायुक्त

एडीए सचिव को नियमित भ्रमण कर अवैध कार्यो को ‌रोकने दिए निर्देश
आज़मगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 18वीं बोर्ड बैठक संपन्न
डीएम ने नपा को हाईमास्क लाइटों को ठीक कराने का दिया निर्देश

आज़मगढ़। आज़मगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 18वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार की शाम को मंडलायुक्त सभागार में हुई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने महायोजना में प्रस्तावित सड़कों का तत्काल चिन्हांकन करनेें का निर्देश दिया। साथ ही एडीए सचिव को प्राधिकरण के अनतर्गत आने वाले क्षेत्रों का नियमित रूप से भ्रमण करने के सा‌थ अवैध निर्माण अवैध को रोकने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वैध तरीके से हो रहे निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं डीएम ने नगरपालिका को हाईमास्क लाईटो को ‌ठीक कराने का निर्देश
मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण हेतु नक्शा पास करने से पूर्व अनिवार्य रूप से भूमि का उपयोग देख लिया जाय, तद्नुसार अग्रेतर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने तथा विसंगतियों को दूर किये जाने के दृष्टिगत एडीए सचिव को निर्देशित किया कि प्राधिकरण में जितने भी आर्कीटेक्ट है उनके साथ शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन कर लें। श्री पन्त ने कहा कि बिना नक्शा पास कराये हो रहे निर्माण कार्यों को संज्ञान में लें तथा बुनियाद खुदाई के समय ही उसपर रोक लगा दी जाय, इसके बावजूद यदि कार्य कराया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाय। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त द्वारा, गत बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में नगर क्षेत्र के 8 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाये जाने की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य के लिए इस जनपद में कोई फर्म नहीं पाई, इसके लिए गैर जनपद की फर्म से अनुबन्ध किया गया है। सचिव द्वारा यह भी बताया कि जहॉं जहॉं टैªफिक सिग्नल लाइट लगया जाना है वह सड़के लोक निर्माण विभाग की हैं, इसलिए इसके लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी की आवश्यकता है। इसके अलावा विद्युत कनेक्शन की भी आवश्यकता है। मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल एनओसी जारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्युत कनेक्शन दिये जाने के सम्बन्ध में भी कार्यवाही हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। बैठक में एडीए का वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रस्तावित आय व्यय बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें कुल आय 600.50 लाख रुपये एवं कुल व्यय 491.85 लाख प्रस्तावित किया गया है, का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया कि विकास प्राधिकारण क्षेत्र के अन्तर्गत जो 10 स्थानों पर सोलर हाईमास्क लगे हैं उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर करा दिया जाय। कहा कि शहर के अंदर पूर्व में जो हाईमास्क लगे हैं उसमें कई खराब हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीए सचिव बैजनाथ के साथ ही पंचायत राज, विद्युत, लोक निर्माण, पुलिस तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा बोर्ड के नामित सदस्यगण उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं