सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: जेम पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उत्पाद

निजामाबाद में ब्लैक पाटरी फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला

आजमगढ़। ‌ब्लैक पाटरी फाउंडेशन, शीतला धाम रोड, हुसैनाबाद में उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ की ओर से मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने ब्लैक पाटरी से जुड़ी महिलाओं को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का सुझाव दिया। कहा कि इससे उनका उत्पाद राष्ट्रीय स्तर चमकेगा। साथ ही आप स्वावलंबी भी बनेंगी।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सदस्य ऊषा वाजपेयी ने महिलाओं को जेम पोर्टल के बारे में जानकारी दी। कहा कि जेम पोर्टल उद्योग जगत से जुड़ रहीं महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ने सरकारी विभागों में उपयोग वाली सामग्री को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने एवं खरीद में पारदर्शिता के उद्देश्य से जेम पोर्टल पर पंजीकरण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री की मंशा है कि छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूह व विभिन्न प्रकार की परंपरागत वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोग भी इस पर रजिस्टर होकर अपने सामानों को बेच सकेंगे। कुटीर उद्योग में लगी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, संतोष कुमार गोंड, साहब शरण रावत, अभय शरण, सोहित प्रजापति आदिन भी अपने विचार रखे। अंत में राजा तालाब पर पौधारोपण किया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं