सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Aambedkarnagar: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यकः जेई राहुल आनंद पटेल

सिंचाई खंड टांडा ने जहांगीरगंज रजवाहा पर रोपे पांच हजार पौधे

ग्रामीणों से पौधों में पानी देते रहने का‌ किया आह्वान

आंबेडकर नगर। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही ज़रूरी है, आज हमें शुद्ध पानी, हवा सब कुछ शुद्ध रूप में चाहिए। लेकिन हम अपनी ज़िम्मेदारी ज़रा भी नहीं समझते हैं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। हम सभी को अपने आप से वादा करके पौधे लगाने चाहिए और केवल पौधे लगाने से ही कुछ नहीं होगा। हमें इनकी देखभाल अच्छे से करनी चाहिए। पौधों को लगातार पानी देते रहना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को आंबेडकर नगर के जहांगीरगंज रजवाहा पर सिंचाई खंड टांडा की ओर से आयोजित पौधरोपकण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने के दौरान  जूनियर इंजीनियर राहुल आनंद पटेल ने कही। इस दौरान लगभग पांच हजार पौधे लगाए गए।  जेई राहुल आनंद पटेल ने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़़ रही है, वहीं पेड़-पौधे कम होते जा रहे हैं। हम सभी की यह अपनी ज़िम्मेदारी है कि पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करें, यह केवल सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है। आज वायु, जल,  मृदा, ध्वनि प्रदूषण वातावरण में मौजूद है। हमें इस सब चीज़ों को कम करना होगा। इसके लिए हम सभी लोगों को एक साथ आगे आना होगा। सहायक अभियंता तनु श्रीवास्तव ने पौधा रोपण करते हुए ग्रामवासियों के सहित सभी से पौधो में पानी देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर शैलेश कुमार, सहायक अभियंता तनु श्रीवास्तव, सींचपाल रमेश कुमार यादव, सिंच पर्यवेक्षक सुखदेव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं