सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: वीडियो गेम खेलने वाले बच्चे हो जाएं सावधान

मोबाइल डाटा चोरी कर ब्लैकमेल कर रहे साइबर अपराधी

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय पर साइबर अपराध पर आजादी विषय पर आयोजित कार्यशाला में माता-पिता को सावधान करते हुए बताया कि यदि आपका बच्चा आनलाइन वीडियो गेम खेलता है तो सावधान हो जाए। क्योंकि  साइबर अपराधी डाटा चोरी कर बच्चे के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। साइबर अपराध से आजादी विषय पर आयोजित कार्यशाला में चिंता जताते हुए साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने अभिभावकों को सलाह दी कि वह बच्चों को आनलाइन वीडियो खेलने से रोकें और अगर वह कुछ गेम खेलना चाहता है तो उस पर पूरी निगाह रखें। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) कानपुर के प्रोफेसर व साइबर विशेषज्ञ डा. संदीप शुक्ला ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी अभी भारत में वैध घोषित नहीं की गई है। ऐसे में बिट क्वाइन के माध्यम से मनी लांड्रिंग की जा रही है। आइआइटी कानपुर द्वारा ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसकी मदद से जांच एजेंसी ऐसे लोगों को आसानी से पकड़ सकेंगी। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के उप सचिव शैलेन्द्र सिंह ने बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जताई और लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी। कार्यक्रम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोक गीत के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के प्रति अगाह किया। वूमेन पावर लाइन 1090 के सदस्यों द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं