सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लखनऊ:अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी आरएलडी



शनिवार को यूपी के हर जिले में प्रदर्शन का ऐलान
लखनऊ। जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने ऐलान किया है कि वो अग्निपथ योजना के खिलाफ में शनिवार को यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। अग्निपथ योजना को लेकर यूपी और बिहार के युवाओं में जबर्रदस्त रोष है। यही वजह है कि अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार में भी एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने सरकार से इस स्कीम पर पुनर्विचार करने की अपील की है।  गौरतलब है कि गुरुवार को अग्निपथ योजना को लेकर यूपी और बिहार के कई हिस्सों में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। बिहार में कई जगहों पर ट्रेनों में आगजनी की गई वहीं यूपी में भी लोगों ने जमकर बवाल किया। सेना भर्ती को लेकर सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर निकलकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेरठ में लोगों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी ट्रैफिक जाम लग गया। बाद में आला अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। उसी तरह गाजियाबाद में भी लोगों ने सड़कों पर इस योजना के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से ,मामला जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।
क्या है अग्निपथ योजना?अ
ग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सिर्फ चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। चार साल के बाद उन्हें सेना से रिटायर कर दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत भर्ती होने वाले जवानों को पेंशन और ग्रेज्युटी भी नहीं मिलेगी। हालांकि सरकार वादा कर रही है कि रिटायरमेंट के बाद भी जवानों को अलग-अलग भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन लोगों को सरकार के वादों पर भरोसा नहीं हो रहा।
x

सर्वाधिक पढ़ीं गईं