सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: संचारी और दस्तक अभियान को सफल बनाने पर चर्चा

एक से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

16 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में शुक्रवार को संचारी रोगों पर नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रभावी सुपर विजन से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए इसे प्राथमिकता से सभी सहयोगी विभाग मिलकर सफल बनाएं। एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। जबकि 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर क्षय रोगियों को चिन्हित करेंगे। उन्होंने कहा कि संचारी रोग को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई, फागिंग, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रानी की सराय डा. मनीष तिवारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को उपाय बताए जाएंगे। गंदा पानी पीने व गंदगी के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। बताया कि अभियान के दौरान इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइकइलनेस), टीबी, कोविड, डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ लक्षण युक्त संभावित मरीजों को चिह्नित कर जांच कराएंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर निःशुल्क उपचार दिलाया जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मदपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी, मिर्जापुर, खंड विकास अधिकारी, बीएमसी यूनिसेफ, खाद्य निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं