सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 11 अप्रैल से शुरू होगा जिले में ब्रूसेला टीकाकरण अ‌भियान

 


निःशुल्क लगेगा पशुओं को टीका

आजमगढ़। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ब्रूसेला टीकाकरण अ‌भियान जिले में 11 अप्रैल से शुरू होकर दस मई 2022 त‌क चलेगा। जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक जीवाणु जनित रोग है, जिससे पशु का अंतिम तिमाही में गर्भपात हो जाता है। इसका कारण संक्रमित पदार्थ के संपर्क में या कच्चा दूध पीने से होता है। यह पशुओं में तथा इंसानों में भी हो सकता है, इसका इलाज लंबे समय तक चलता है और पशुओं में आर्थिक रूप से हानि उठानी पड़ती है। संक्रमित की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है, इसका बचाव मात्र टीकाकरण ही है। सरकार द्वारा बू्रसेला का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका 4 से 8 माह की मादा बछिया एवं पड़िया को संपूर्ण जीवन में केवल एक ही बार लगाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से अनुरोध है कि अपने पशुओं को बू्रसेलोसिस बीमारी से बचाने के लिए अपने 4 से 8 माह के मादा बछिया एवं पड़िया को निश्चित रूप से बू्रसेलोसिस बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण करवाएं। अधिक जानकारी के लिए आप लोग अपने नजदीक के पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। अथवा जनपद स्तर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9450616986 पर संपर्क कर सकते है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं